Search

 
 
 

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

 
  • 100 से ज्यादा फरियादी उपायुक्त से मिले
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. वृद्धा पेंशन भुगतान में विलंब, राशन कार्ड नहीं बनना, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका चयन के संबंध में विलंब, नशामुक्ति अभियान चलाने, राशि भुगतान नहीं होने के संबंध में, सोसायटी द्वारा अनैतिक कार्य, शराब दुकान बंद कराने, घरेलू विवाद, नाली निर्माण में गड़बड़ी, निजी विद्यालय में नामांकन एवं फीस माफी से संबंधी शिकायत शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ravi-shankar-tiwari-nominated-state-working-committee-member-of-bhakimo/">Jamshedpur

: रविशंकर तिवारी भाकिमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत
उपायुक्त ने मुलाकात करने वालों को यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया. वहीं प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भेजकर समय पर निष्पादन का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड के साथ-साथ अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/two-people-sentenced-to-18-years-in-ndps/">पलामू:

एनडीपीएस में दो लोगों को 18 वर्ष की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही