Jamshedpur ( Sunil Pandey) : शहर में गर्मी का कहर शुरू हो गया है. इस माह सोमवार को पहली बार आसमान में आंशिक बादल के बावजूद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा. इससे पहले 14 अप्रैल को शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दो दिन भीषण गर्मी वाला होगा. खासकर कोल्हान, संथाल एवं पलामू प्रमंडल में लू जैसी स्थिति रहेगी. 20 अप्रैल के बाद मौसम के रूख में बदलाव होगा. सोमवार को जमशेदपुर का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 18 एवं 19 अप्रैल को जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें. खासकर सुबह 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के पहले पूरी सावधानी बरतें अन्यथा लू लग सकता है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-young-man-who-came-out-of-the-house-after-being-reprimanded-by-his-father-went-missing/">जमशेदपुर
: पिता के फटकार लगाने पर घर से निकला युवक लापता 20 से बदलेगा मौसम, हो सकती है वर्षा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन होगा. आसमान में बादल छाएंगे तथा आंशिक वर्षा हो सकती है. यह स्थिति राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में देखी जा सकती है. 23 अप्रैल के बाद पुनः मौसम शुष्क होगा तथा तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-view-of-the-rising-temperature-in-the-month-of-april-the-teachers-association-submitted-a-memorand/">आदित्यपुर
: अप्रैल माह में बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Leave a Comment