Search

 
 
 

Jamshedpur : भालूबासा जंबू अखाड़ा के कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

 
  • 5001 महिलाओं ने बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर भालूबासा स्थित जंबू अखाड़ा समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर स्वर्णरेखा नदी घाट तक गई. पुनः वहां से कलश में जल लेकर सभी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. इससे पहले सुबह 8 बजे जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह एवं लाइसेंसी रणबीर मंडल के नेतृत्व में मंदिर परिसर से विधि विधान से पूजन कर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. स्वर्णरेखा नदी घाट से एमजीएम अस्पताल, अपेक्स अस्पताल, कुम्हार पाड़ा होते हुए वापस बजरंग विजय मंदिर जंबू अखाड़ा पहुंची. जहां श्री श्री लिंगेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ पर सभी ने जलाभिषेक किया. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-in-angarpathra-razed-to-the-ground-people-narrowly-escaped/">धनबाद

: अंगारपथरा में स्कूल जमीन में समाया, बाल-बाल बचे लोग
कलश बैंड बाजा के अलावे सिंग बाजा, डीजे के साथ एवं एक गाड़ी पर आकर्षक झांकी सवार थी. भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक के लिए अरघा की व्यवस्था की गई थी. जलाभिषेक के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस यात्रा में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, विनय सिंह, जीतेन्द्र सिंह जीतू, जूगुन पांडे, प्रहलाद लोहरा, बलबीर मंडल,काकुली मुखर्जी, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, रंजीता रॉय, लखी मुंडा ,सुलोचना मुंडा, संध्या दास, सविता दास, सविता सिंहा, संतोषी साहू, सुनीता साहू, नमिता सिंह एवं अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-second-accused-in-umer-ali-murder-case-arrested/">Chandil

: उमेर अली हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही