Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुसाइड प्वाइंट बना धातकीडीह तालाब, वृद्ध ने कूदकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब इन दिनों सुसाइड प्वाइंट बन गया है. बीते 20 फरवरी को हरिजन बस्ती के सुरेश मुखी और 9 मार्च को कपाली को एक महिला ने तालाब की कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इधर शुक्रवार को भी तालाब में एक शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी 62 वर्षीय गरीब लाल के रुप में की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जोमैटो">https://lagatar.in/zomato-ceo-gets-married-for-the-second-time-know-who-is-deepinder-goyals-bride/">जोमैटो

के सीईओ ने रचाई दूसरी शादी, देखें दीपिंदर गोयल की दुल्हन की तस्वीर
मृतक के बेटे सोमदेव ने बताया कि उनके पिता बुधवार दोपहर से ही लापता थे. परिजनों ने उनकी खोज शुरु की पर वे नहीं मिले. आज वे लोग पिता को ढूंढने के लिए मुसाबनी की ओर जाने वाले थे तभी पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी. सोमदेव ने बताया कि बीते सप्ताह पत्नी और पिता को लेकर कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था. इसी बात से पिता कुछ दिनों से शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे. संभवत: इसी कारण से उन्होंने आत्महत्या की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही