Search

 
 
 

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी बैठक में बोनस वार्ता पर हुई चर्चा

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar):  टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार को गुरमीत सिंह की अध्यक्षता कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इसमें सभी कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए. मुख्य रूप से सालाना बोनस एवं स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास की जयंती पर 21 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की गई. कमेटी मेंबरों ने प्रबंधन से बोनस वार्ता के लिये अध्यक्ष एवं महामंत्री को अधिकृत किया. इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कमेटी मेंबरों ने बोनस वार्ता के लिये अधिकृत कर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. ईश्वर से वे प्रार्थना करेंगे कि इस जिम्मेदारी को आप लोगों के स्नेह के साथ पूरा कर सकें. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-present-news-11-owner-arup-chatterjee-in-court/">धनबाद

: न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी को अदालत में हाजिर करने का आदेश

प्रगति स्कीम का रुझान अपेक्षा से ज्यादा बेहतर: आरके सिंह

उन्‍होंने कहा कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिये और एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिये जो भी सुझाव आप लोगों ने दिए हैं, उस पर चर्चा होगी. हॉस्पिटल से लेकर वर्कशॉप तक जो भी समस्या है, सभी का हल अगली बैठक से पहले निश्चित रूप से निकाल लिया जाएगा. महामंत्री ने रुद्राभिषेक एवं बोलबम यात्रा को सफल बनाने के लिये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रगति स्कीम का रुझान अपेक्षा से ज्यादा बेहतर रहा है. शॉप फ्लोर में बढ़-चढ़कर के लोग खासकर अस्थाई लोग इसमें आगे आ रहे हैं.

सही समय पर बोनस कराना हम लोगों की प्राथमिकता: गुरमीत सिंह

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कोई भी आयोजन आप लोगों की एकता के दम पर आसानी से सफल हो जाता है. आप सभी इसी एकता के साथ कार्य करते रहें. बेहतर बोनस स्थायीकरण सभी विषय हमारे अंतःकरण में है. हम लोग इसे अमलीजामा पहनाएंगे. सही समय पर बोनस कराना हम लोगों की प्राथमिकता है. संचालन प्रकाश विश्वकर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-guava-passenger-will-again-run-on-track-from-september-7/">नोवामुंडी

: टाटा-गुवा पैसेंजर पुनः सात सितंबर से दौड़ेगी पटरी पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही