Search

Jamshedpur : इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स में पर्यावरण दिवस की थीम पर चर्चा

Jamshedpur (Anand Mishra) : साकची स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), लोकल सेंटर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. टाटा स्टील आयरन मेकिंग डिवीजन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष बीके दास मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई. श्री दास एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान के परिसर में पौधे लगाय़े. बाद में कांफ्रेंस हॉल में केंद्र के अध्यक्ष और टाटा स्टील लिमिटेड मैकेनिकल रखरखाव प्रमुख सतीश कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण किया. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-jamshedpur-family-businesses-can-prove-to-be-more-sustainable-in-the-long-run-animesh-kumar/">XLRI

Jamshedpur : पारिवारिक व्यवसाय लंबे समय में अधिक टिकाऊ साबित हो सकते हैं : अनिमेष कुमार
सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा तय थीम के आधार पर विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है. इस वर्ष की थीम "भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन" है. मुख्य अतिथि श्री दास ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के महत्व और इसके परिणाम पर जोर दिया. उन्होंने उद्योग में ठोस अपशिष्ट/जल उत्पादन और इसके प्रबंधन के महत्व की भी चर्चा की. क्योंकि ये कारक मानव स्वास्थ्य में प्रमुख भूमिका निभाते हैं. समारोह में शहर के प्रतिष्ठित इंजीनियरों और केंद्र के समिति सदस्य शामिल थे. केंद्र के सचिव टी तिरुमुरुगन ने धन्यवाद ज्ञाप किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-new-guests-come-to-tata-zoo-inauguration-of-new-enclosure/">Jamshedpur

: टाटा जू में आये नये मेहमान, नये बाड़े का उदघाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp