Search

 
 
 

Jamshedpur : शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड समेत देश भर में आगामी 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है. इसके तहत जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होना है. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसमें मतदाताओं को लेकर भी खासा ध्यान रखा जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में जिला पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. जिला पुलिस द्वारा शहर के साकची, मानगो, आज़ादनगर, उलीडीह, जुगसलाई में पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. शहर में फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी, थाना प्रभारियों ने किया. इसमें भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-election-campaign-will-stop-on-thursday-evening-dry-day-till-saturday-both-dispatch-centers-ready/">Jamshedpur

: गुरुवार की शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, शनिवार तक ड्राई डे, दोनों डिस्पैच सेंटर तैयार
आजादनगर में फ्लैग मार्च थाना से निकल कर सभी बूथों को कवर करते हुए वापस थाना पहुंचा. थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में लोग भयमुक्त मतदान करें, इसके लिए फ्लैग मार्च निकाला गया हैं. वहीं लोकसभा में मतदान निष्पक्ष रूप से हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं. बता दें कि आगामी 25 मई को झारखंड में रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह लोकसभा में मतदान होना है. इसे भी पढ़ें : पांचवें">https://lagatar.in/total-voting-percentage-in-jharkhand-in-the-fifth-phase-was-63-21-participation-of-women-was-more-than-that-of-men-dr-neha-arora/">पांचवें

चरण में झारखंड में कुल मतदान प्रतिशत 63.21 रहा, पुरुषों से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही : डॉ नेहा अरोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही