Search

 
 
 

जमशेदपुर: माध्यमिक परीक्षा के जिला टॉपर ओम कुमार हुए सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद संकुल प्रमुख अशोक कुमार नायक व प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान ने छात्र ओम कुमार और उनके पिता कमलाकांत कर को उपहार भेंट कर सम्मानित किया.
 
समारोह में अपने विचार व्यक्त करते छात्र ओम कुमार कर व अन्य.

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के ईचड़ाशोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमें वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिले के टॉपर ओम कुमार कर को सम्मानित किया गया. ओम कुमार ने बोर्ड परीक्षा में 98.40 प्रतिशत (492/500) अंक हासिल कर जिले पहला व झारखंड में पांचवां स्थान हासिल किया है.


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद संकुल प्रमुख अशोक कुमार नायक व प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान ने छात्र ओम कुमार और उनके पिता कमलाकांत कर को उपहार भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर ओम कुमार ने कहा कि नियमित दिनचर्या, शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रतिदिन योगासन के अभ्यास से मिली एकाग्रता ही उनकी इस उपलब्धि का आधार है.

 


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने ओम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. ज्ञात हो कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के सभी 131 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही