Search

 
 
 

जमशेदपुर के बागबेड़ा में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या

बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन चौक रविवार देर रात गोलियों की आवाज से दहल उठा. बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रेलवे लॉबी गेट के समीप एक रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी जी.के. गौतम के रूप में हुई है.
 

Jamsedpur:  बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन चौक रविवार देर रात गोलियों की आवाज से दहल उठा. बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रेलवे लॉबी गेट के समीप एक रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी जी.के. गौतम के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, रात करीब पौने 12 बजे जी.के. गौतम लॉबी गेट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली उनके सिर में लग गई, जिससे वे वहीं गिर पड़े.

 

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. 

 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक जमीन से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय था.  पार्किंग क्षेत्र के समतलीकरण के काम में भी उसकी भूमिका बताई जा रही है. हालांकि, हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

 

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की पहचान की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके.

 

सिटी एसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही