Search

 
 
 

रांची : श्री सर्वेश्वरी समूह की ‘निशुल्क प्याऊ सेवा’, भीषण गर्मी में मिलेगा ठंडा व शुद्ध पेयजल

श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने हर साल की तरह इस साल भी भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर ‘निशुल्क प्याऊ सेवा’ की शुरुआत की है. यह सेवा 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच पांच अलग-अलग जगहों पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ की गई.
 

Ranchi :   श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने हर साल की तरह इस साल भी भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर ‘निशुल्क प्याऊ सेवा’ की शुरुआत की है. यह सेवा 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच पांच अलग-अलग जगहों पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ की गई.

 

संस्था ने पिस्का मोड़ स्थित गुरु कृपा बिल्डिंग, किशोर गंज चौक स्थित प्रीति स्वीट्स के बगल में, रातु, स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में, अरगोड़ा चौक स्थित IDBI बैंक के बगल में और बाजरा चौक ITI स्थित गौरी मेडिकल में प्याऊ लगाए हैं.

 

इसका उद्देश्य गर्मी में राहगीरों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है. यह सेवा ग्रीष्म ऋतु के अंत तक जारी रहेगी. 

 

Uploaded Image

पिस्का मोड़ स्थित गुरु कृपा बिल्डिंग के बाहर

 

बता दें कि संस्था की ओर से ग्रीष्म ऋतु में अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. 'निःशुल्क प्याऊ सेवा' उन्ही जनसेवा कार्यक्रमों में से एक है. संस्था द्वारा ‘पंछी को दाना, पंछी को पानी’ अभियान भी चलाया जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

इस पहल के तहत मिट्टी के सकोरे और दाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि गर्मी में पक्षियों को भोजन और पानी मिल सके. संस्था आने वाले दिनों में अस्पतालों और जरूरतमंद लोगों के बीच ताड़ के पत्तों से बने हाथ पंखों का वितरण भी करेगी, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को कुछ राहत मिल सके.

 

इस तरह के जनसेवा कार्यक्रमों के जरिए संस्था समाज के विभिन्न वर्गों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है. 

 

Uploaded Image

बाजरा चौक ITI स्थित गौरी मेडिकल के बाहर

Uploaded Image

किशोर गंज चौक स्थित प्रीति स्वीट्स के बगल में

Uploaded Image

अरगोड़ा चौक स्थित IDBI बैंक के बगल में

Uploaded Image

सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र, रातु, के बगल में

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही