Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :  दंपती पर अंधाधुंध फायरिंग, पत्नी की मौत; पति रिम्स रेफर

जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दंपती पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में हुई गोलीबारी में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh :  जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दंपती पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में हुई गोलीबारी में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

 

जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ बाजार से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान पतरातू-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर कोल स्टेशन हेंडगीर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.

 

बताया जा रहा है कि हमलावर दो बाइक पर सवार थे. दंपती ने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. फायरिंग में मंजू देवी के सिर में गोली लगी और वह वही गिर पड़ीं. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

 

जबकि विकास प्रजापति के हाथ में गोली लगी. परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास प्रजापति को तत्काल सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार, केरेडारी थाना पुलिस और हेंडगीर पिकेट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लूटपाट और आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे राहगीरों में भय व्याप्त है.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.  अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही