Search

जमशेदपुर : जिला परिवहन कार्यालय कैंप लगाकर जरुरतमंदों का बनाएगा ड्राईविंग लाइसेंस 22 से होगी शुरुआत

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या पुराने का रिन्यूअल करवाना हो, साथ ही टैक्स जमा करने में कोई समस्या आ रही हो तो जिला परिवहन कार्यालय इसके लिए कैंप आयोजित करने जा रहा है. आगामी 23 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित किये जाने वाले कैम्प में उपरोक्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसके लिए जिले में पांच स्थान चिन्हित किये गए है, प्रत्येक स्थान पर दो दिनों का यह शिविर होगा. 23 एवं 24 अप्रैल को मानगो नगर निगम कार्यालय, 25 एवं 26 अप्रैल को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत साकची बस स्टैंड, 27 एवं 28 अप्रैल को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय तथा 01 एवं 02 मई को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कैम्प लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-continuous-news-impact-repair-of-solar-powered-water-tower-started-in-potka-for-months/">जमशेदपुर

: लगातार न्यूज इंपैक्ट, पोटका में महीनों से खराब सौर ऊर्जा चालित जलमीनार की मरम्मत शुरु

घाटशिला अनुमंडल में दो दिन लगेगा कैंप

इसी तरह जिले के घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में 29 एवं 30 अप्रैल को नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का रिन्यूअल तथा वाहनों का बकाया टैक्स जमा करने के लिए कैंप लगाया जाएगा. कैंप का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा. उपायुक्त ने कैम्प के सफल आयोजन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है. साथ ही जिले के लोगों से अपील की है कि वे कैंप में आकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-match-between-jfc-and-fc-madras-draws-1-1-in-jsw-youth-cup-under-13/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप अंडर-13 में जेएफसी और एफसी मद्रास के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp