Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चार दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवा बहाल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम अस्पताल में बीते चार दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई. मारपीट करने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आईएमए ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की जिसके बाद सभी डॉक्टर अपने-अपने कामों में वापस लौट गए. इधर, हड़ताल खत्म होने से ओपीडी सेवा भी पूरी तरह से बहाल हो गई है. वहीं हड़ताल खत्म होने से मरीजों के चेहरे पर भी खुशी देखी गई. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-bjp-mp-made-objectionable-remarks-on-bsp-mp-opposition-rained-ls-president-warned/">शर्मनाक

: भाजपा सांसद ने बसपा एमपी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , विपक्ष बरसा, लोस अध्यक्ष ने चेताया

गिरफ्तारी की पुष्टि होने पर हड़ताल वापस - सौरभ चौधरी

[caption id="attachment_764742" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JSR-MGM-OPD-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में मौजूद डॉक्टर.[/caption] मौके पर मौजूद आईएमए जमशेदपुर के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने कहा कि बीती रात जानकारी मिली थी कि मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि तब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी. वहीं शुक्रवार सुबह चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई जिसके बाद शुक्रवार को हड़ताल वापस ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अस्पताल परिसर में पुलिस पीकेट बनाया जाएगा और डॉक्टरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-interaction-meeting-of-b-com-first-semester-students-organized-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की इंटरैक्शन मीटिंग आयोजित

बच्ची की मौत के बाद की थी मारपीट 

सोमवार देर रात सीतारामडेरा देवनगर निवासी अनु प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉ कमलेश के साथ हाथापाई की थी. इस घटना से नाराज अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे. दूसरे दिन इस हड़ताल को नर्सिंग स्टाफ का भी समर्थन मिल गया था. वहीं मामला राज्य स्तर पर भी चला गया था. इस मामले में पुलिस ने संतोष कर्मकार, रवि कर्मकार, आकाश तांती और भरत प्रधान को गिरफ्तार किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही