Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर मंडल अध्यक्ष समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता भाजमो में शामिल

 
Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से नाराज बिरसानगर मंडल के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन थाम लिया. भाजमो में शामिल होने वालों में झामुमो के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार एवं भोला रविदास भी शामिल हैं. सभी कार्यकर्ताओं का भाजमो महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया तथा सदस्यता दिलायी. मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोग पूर्वी के विधायक सरयू राय की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में ऐसा माहौल बनाएं जिससे आम लोग पार्टी से जुड़ें. उन्होंने कहा कि पूर्वी विस में विकास कार्य और तेज होंगे. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/will-draupadi-murmu-agree-to-this-statement-of-chief-minister-hemant-soren-after-becoming-the-president/">क्या

राष्ट्रपति बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह बात मानेंगी द्रौपदी मुर्मू?

इन्होंने ग्रहण की भाजमो की सदस्यता

सुनील राव, प्रसेनजीत सिंह, शंकर कर्मकार, त्रिलोचन महतो, प्रसांतो आचार्य, पशुपति रविदास, सूरज मुंडा, अर्जुन रजक, कार्तिक राय, मिथिलेश गिरी, बलदेव सिंह, कृष्णा रजक, दिनेश पासवान, छोटू रविदास, अमृत रविदास, विमल रविदास आदि. मौके पर भाजमो नेता अजय सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मंत्री राजेश झा, विकाश गुप्ता, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश कोया, पी विजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती, खामरी, लक्ष्मी सरकार, गुरमीत कौर, राजू सिंह, रचित जायसवाल, शुभम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही