Search

 
 
 

जमशेदपुर : ड्रोन से होगी वन्य क्षेत्र की निगरानी, वनरक्षियों को मिले अत्याधुनिक उपकरण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  दलमा समेत जिले के चारों वन्य क्षेत्र की निगरानी अब ड्रोन से की जाएगी. शुक्रवार को चारो प्रक्षेत्र के वनरक्षियों को विभाग ने अत्याधुनिक उपकरण प्रदान किए. इन उपकरणों को पाकर वनरक्षी हाईटेक हो गए हैं. मानगो स्थित वन्य विभाग के सभागार में उक्त सभी उपकरण सिंहभूम मंडल के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन, डीएफओ ममता प्रियदर्शी, प्रशिक्षु आईएफएस एके वर्मा और रेंज अफसर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में प्रदान कि गए. उपकरणों में ड्रोन एवं हाईटेक कैमरा के अलावे कई न्य सामान प्रदान किए. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आरसीसीएफ रवि रंजन ने बताया कि उनके कार्यकाल को 28 वर्ष हो चुके हैं. यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर वन विभाग के पास अत्याधुनिक उपकरण मौजूद है. इन उपकरणों से प्रकृति और दलमा में रह रहे जानवरों की सुरक्षा करने में आसानी होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-16-thousand-looted-in-the-name-of-giving-emi/">जमशेदपुर

: इएमआइ देने के नाम पर लूट लिये 16 हजार

जंगल की सुरक्षा में मिलेगी मदद- प्रियदर्शी

डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि इन सारे उपकरणों से जंगल की सुरक्षा की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब ड्रोन से जंगलों पर नजर रखी जाएगी. यह उपकरण मानगो वन प्रक्षेत्र, राखामाइंस वन प्रक्षेत्र, चाकुलिया वन प्रक्षेत्र, घाटशिला वन प्रक्षेत्र और मुसाबनी वन प्रक्षेत्र में इस्तेमाल किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-theft-from-hospital-caught-on-cctv-camera/">जमशेदपुर

: अस्पताल से मोबाइल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

मिले ये उपकरण

13 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, 10 एनिडर्स, 8 रेस्क्यू इक्यूपमेंट ( 3 स्नेक कैपचर किट, 3 कैप्चर नेट, दो पोर्टेबल केज), फायर फाईटिंग इक्यूपमेंट, 15 स्मार्ट फोन, कैमरा और ड्रोन के अलावा अन्य सामान शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mahasar-matas-court-will-decorate-five-in-sakchi-agrasen-bhawan/">जमशेदपुर

: साकची अग्रसेन भवन में पांच को सजेगा महासर माता का दरबार
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही