Search

 
 
 

जमशेदपुर : अस्पताल से मोबाइल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम अस्पताल में अब मरीजों का मोबाइल भी वार्ड में सुरक्षित नहीं है. अगर मोबाइल को जार्च में लगाकर कोई मरीज थोड़ी देर के लिये भी इधर-उधर पलक झपकता है तो उसकी मोबाइल की चोरी होने में देर नहीं लग रही है. कुछ इसी तरह की एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इसके बाद शुक्रवार को शिकायत के साथ-साथ साकची थाने में सीसीटीवी फुजेट भी पुलिस को उपलब्ध करवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-municipality-is-also-taking-seriously-the-information-posted-on-facebook/">जमशेदपुर

: फेसबुक पर पोस्ट सूचना को भी गंभीरता से ले रही जुगसलाई नगरपालिका

मुसाबनी के मरीज की हुई है मोबाइल चोरी

घटना के बार में बताया गया कि एमजीएम अस्पताल में भर्ती मुसाबनी के मरीज राजेश कुमार की मोबाइल की चोरी हो गयी है. राजेश सर्जरी वार्ड में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि वे मोबाइल को चार्ज में लगाकर थोड़ी देर के लिये ही बाथरूम गये थे. लौटने पर देखा कि मोबाइल गायब है. इसके बाद घटना की जानकारी अस्पताल के वरीय अधिकारियों को दी. सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर चोर कैमरे में साफ दिख रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-including-sonar-for-buying-stolen-gold/">जमशेदपुर

: चोरी का सोना खरीदने में सोनार समेत तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही