Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर- देश के नौनिहालों को टार्गेट कर रहे ड्रग कारोबारी- मुदिता चंद्र

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था `नमन` की ओर से गुरूवार को नशामुक्ति अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एबीएम महाविद्यालय की प्राचार्या मुदिता चंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में नशा की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है.इसके निदान के लिए हमें आगे आना होगा और अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करना होगा. वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार की काफी तारीफ की और कहा की जब वे सिटी एसपी थे उस समय उन्होंने उनकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की थी और अब तो वे वरीय आरक्षी अधीक्षक है इन्हें पूरा भरोसा है कि इस क्षेत्र में वे विशेष ध्यान देंगे. उन्होंने जोर दे कर कहा की नमन बहुत बेहतर कार्य कर रहा है और उनकी पूरी शुभकामनाएँ नमन के साथ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-middle-and-high-school-students-of-utkal-society-learned-how-to-make-compost-from-wet-waste/">जमशेदपुर

: उत्कल समाज के मध्य व उच्च विद्यालय के छात्रों ने सिखे गीले कचरे से खाद बनाने का तरीका

नशा से बल, बुद्धि व समृद्धि का नाश होता है- काले

गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नशा के सेवन से बल बुद्धि व समृद्धि का नाश होता है. नशा एक ऐसी समस्या है जो हर घर को बर्बाद कर रही है। इसकी गिरफ्त में आकर युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। हमें किसी भी तरह से समाज में मादक पदार्थ, ड्रग्स, हेरोइन का चलन बंद करने की आवश्यकता है. नशे की वजह से आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है. इसकी वजह से घर परिवार में कलह पैदा होता है. जिसका असर समाज पर भी पड़ता है. इसलिए नशे से दूर रहने की जरूरत है. इसके लिए इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है. खासकर नारी शक्ति को आगे आकर इसकी कमान सम्भालनी होगी तभी यह अभियान अपने मुकाम को प्राप्त कर पाएगा. काले ने कहा की उक्त अभियान विधायक सरयू राय के संरक्षक में जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-md-reaches-the-city-bonus-may-be-announced-on-friday/">जमशेदपुर:

टाटा स्टील के एमडी पहुंचे शहर, शुक्रवार को हो सकता है बोनस समझौते पर हस्ताक्षर

युवा वर्बग को र्बाबद करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश – बीरेंद्र यादव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/नमन-नशा-मुक्ति-संगोष्टी-3.jpg"

alt="" width="1206" height="427" />संगोष्टी में अपने विचार रखते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि केवल प्रशासन के बूते नशा पान करने वालों को मुख्यधारा में लाने एवं इसे रोक पाना असंभव है. नशा उन्मूलन अभियान के लिए समाज को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि चिन्हित करके अत्यंत गरीब क्षेत्र के बच्चों के ऊपर ध्यान देने की व सुधार कार्यक्रम चलाने होंगे तभी कामयाबी मिलेगी. वहीं सेवानिवृत्त डीएसपी वीरेंद्र यादव ने कहा कि एक अन्तराष्ट्रीय साजिश के  तहत हमारे देश को बर्बाद करने की साजिश चल रही है. इसके लिए युवा वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है. चूंकि युवा वर्ग ही किसी देश का भविष्य होते हैं और उनको निशाना बना कर किसी भी समाज और राष्ट्र को कमजोर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है की शहर के दवाखानों में भी कुछ लोग नशा के रूप में सिरप ले कर पी रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-my-guess-is-that-deepak-has-carried-out-the-incident-anand-sahu/">जमशेदपुर

: मेरा अनुमान है कि घटना को दीपक ने ही अंजाम दिया है : आनंद साहू

निःशुल्क चिकित्सा सेवा व परामर्श देंगे डॉक्टर

संगोष्ठी में मौजूद प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केपी. दूबे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नमन द्वारा नशा उन्मूलन हेतु बनाई जा रही रूपरेखा में अपने अन्य चिकित्सक साथियों की मदद से उनके सहयोग से चिकित्सीय सेवा, निःशुल्क परामर्श की व्यवस्था कर वे व उनके साथी नमन परिवार के इस महाअभियान में अपनी छोटी सी सेवा देने का कार्य करने हेतु संकल्पित हैं. गोष्ठी में सम्मिलित आरएमएस स्कूल की प्रिन्सिपल परिणिति शुक्ला ने इसके उन्मूलन के लिए अभिभावको की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि जब तक अभिभावक सचेत एवं जागरूक नहीं होंगे तब तक उसकी सार्थकता पर सवाल है.कार्यक्रम में वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह व जय प्रकाश राय ने भी नशा उन्मूलन पर अपना विचार रखा. गोष्ठी का संचालन पप्पू राव व धन्यवाद ज्ञापन जुगनू पांडे ने किया. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-two-students-of-narva-pahad-performed-better-in-neet-exam/">जादूगोड़ा

: नीट परीक्षा में नरवा पहाड़ के दो छात्रों का रहा बेहतर प्रदर्शन

संगोष्ठी में ये लोग थे मौजूद

प्रोफेसर नवनीत कुमार, राघवेन्द्र शर्मा, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महेंद्र सिंह, क्रीडा भारती के राजीव कुमार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के धनुर्धर त्रिपाठी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सार्थक कुमार अग्रवाल व लिप्पू शर्मा, रिफ्यूजी कॉलोनी कृष्णा मंदिर कमेटी के जितेंद्र चावला, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड गुरुचरण सिंह बिल्ला, टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सुरजीत सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के दमन, जंबू अखाड़ा के बंटी सिंह, कराटे एसोसिएशन के सरजू राम, अर्पण संस्था के महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, अटल फाउंडेशन के बबलू कुमार, रंजीत कुमार, झारखंड क्षत्रिय संघ के अभय सिंह, युवा ब्रिगेड किशोर ओझा, विनोद ओमांग, मुखी समाज के सदस्य शेखर मुखी, बिट्टू मुखी, सुदेश मुखी, युवा जन सेवा समिति के विवेक कामंत, संयुक्त छात्र संघ के धीरज चौधरी, जन सेवा संघ के सूरज साह, अखिल भारतीय गंडा समाज के राहुल हरिपाल, तार कंपनी गुरुद्वारा नौजवान समिति सतविंदर सिंह, तूरी समाज के रोहन लाल सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ward-member-sagar-pal-convicted-for-attempting-to-rape-a-girl/">जमशेदपुर

: बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास में वार्ड सदस्य सागर पाल दोषी करार

  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही