Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेलमार्ग पर पड़ा बंद का प्रभाव, चार ट्रेनें रद्द

 

Ashok kumar

Jamshedpur : भारत बंद का प्रभाव रेलमार्ग पर सोमवार को पड़ा है. टाटानगर स्टेशन से होकर आने-जाने वाली चार यात्री ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. यात्री ट्रेनों को रद्द किये जाने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई. टाटानगर स्टेशन पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ था. ट्रेनों के रद्द होने के जानकारी रेलवे की ओर से रेल यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस करके पहले से ही दे दी गयी थी. इस कारण से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उनके टिकट का रुपये रिफंड कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-installed-to-prevent-suicide-on-mango-bridge-missing/">जमशेदपुर:

मानगो ब्रिज पर आत्महत्या रोकने के लिये लगाई गई जाली गायब

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

टाटा-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, टाटा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन, पुरी-नयी दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, और दुर्ग-टाटा-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. रेलवे की ओर से बंद को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है. हालाकि दोपहर तक रेल मार्ग पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा था, लेकिन एतिहात के रूप में इस तरह का फैसला लिया गया है.

आम दिनों की अपेक्षा कम यात्री कर रहे हैं यात्रा

सोमवार की बात करें तो आम दिनों की तरह काफी कम यात्री ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं. इक्का-दुक्का यात्रियों को ही टाटानगर स्टेशन पर उतरते हुए सवार होते हुए देखा गया. इस बीच उस ट्रेन के टिकट का ही रुपये रिफंड किया गया जिस ट्रेन को रेलवे की ओर से पहले से ही रद्द किया गया है.

आरपीएफ और रेल  पुलिस कर रही थी ड्यूटी

टाटानगर स्टेशन की बात करें तो प्लेटफार्म पर सिर्फ आरपीएफ और रेल पुलिस को ही ड्यूटी करते हुये देखा जा रहा था. यात्रियों से अधिक संख्या पुलिस बल की ही थी. प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रेलवे की ओर से वैसे कार्यों को पूरा कराने का काम चल रहा था जो लंबित पड़ा हुआ था.

आपात काउंटर खुला

भारत बंद को देखते हुये टाटानगर स्टेशन के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे की ओर से आपात काउंटर खोल दिया गया है. यह काउंटर ठीक स्टेशन इन गेट के बगल में ही खोला गया है. यहां पर यात्री अपनी समस्याओं का समाधान करते देखे गये.

बंद को लेकर परेशान हैं रेल अधिकारी

भारत बंद को देखते हुये टाटानगर स्टेशन के रेल अधिकारी परेशान हैं. वे पल-पल की खबर ले रहे हैं. धनबाद से आने वाली सुवर्णरेखा एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में कई यात्री सवाल कर रहे थे, लेकिन रेल अधिकारियों ने साफ कर दिया गया है ट्रेन समय पर पहुंचेगी और वापस रवाना भी होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-old-man-was-slammed-to-death-by-a-wild-elephant-in-the-airstrip-area/">चाकुलिया

: हवाई पट्टी क्षेत्र में जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक कर मार डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही