Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : पोलियो पर प्रभावी नियंत्रण, अभिशाप से मुक्त हुआ देश - बन्ना गुप्ता

  • स्वास्थ्य मंत्री ने की राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत
  • 24463 बूथों पर 48926 स्वास्थ्यकर्मी अभियान में शामिल
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को कदमा रामजन्म नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर पोलियो मुक्त झारखंड अभियान की शुरुआत की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की देश में पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है. इस बीमारी पर सरकार ने नियंत्रण कर लिया है. इसे बरकरार रखने के लिए पूरे राज्य भर में रविवार को पोलियो दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कभी देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम देखे हैं. इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-rahul-shadangi-listened-to-mann-ki-baat-along-with-the-villagers/">Baharagoda

: ग्रामीणों संग मिलकर राहुल षड़ंगी ने सुनी मन की बात

राज्य में 6115703 बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

बन्ना गुप्ता ने कहा कि रविवार को राज्य भर में कुल 6115703 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कुल 24463 बूथ बनाये गये हैं. बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 48926 टीम का गठन किया गया है. इसकी निगरानी के लिए 4893 सुपरवाइजर राज्य भर में प्रतिनियुक्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 0-5 साल के बच्चों पोलियो रोधी दवा की खुराक दी जा रही है, ताकि भविष्य का राष्ट्र मजबूत हो और देश व विश्व में फिर से ऐसा कोई संकट उत्पन्न नहीं हो. राज्य सरकार इसके लिए सजग है और पूरे तैयारी के साथ से कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-approach-road-of-the-bridge-sank-within-a-year-of-construction/">Gudabanda

: निर्माण के एक वर्ष के अंदर धंसा पुल का एप्रोच रोड

कार्यक्रम में ये सभी हुए शामिल

कार्यक्रम में निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. सीपी चौधरी, सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल, डॉ रंजीत पांडा जिला आरसीएच पदाधिकारी, डॉ ओपी केसरी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी स्पेशल मेडिकल ऑफिसर, डब्लूएचओ, डॉ. सोमालिया, जिला कार्यक्रम समन्वयक, सिटी प्रबंधक, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, बीटीटी एवं सहिया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही