Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मातृभाषा को ज्यादा से ज्यादा रोजगार से जोड़ने का प्रयास हो: डॉ अमर सिंह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कालेज में अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मातृभाषा के प्रति निष्ठा रखते हुए एवं उसके आगे बढाने को लेकर श्रोताओं को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने की. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अमर सिंह, डॉ संजय यादव, डॉ अंतरा कुमारी ने मुख्य रूप से अपने विचार रखे. मंच संचालन डॉ प्रियंका सिंह ने किया। इसे भी पढ़ें : निशु">https://lagatar.in/nishu-kumari-will-be-the-new-district-education-officer-of-dhanbad/">निशु

कुमारी होंगी धनबाद की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी
वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ संजय यादव ने भाषाई सांस्कृतिक विविधता पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने मातृभाषा को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करें. डॉ अंतरा कुमारी ने भोजपुरी में गीत गाकर लोगों को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक करने के साथ ही इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया. प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सन 2000 से हर वर्ष 21 फरवरी को मनाया जा रहा है. मातृभाषा दिवस के दिन संबोधन देकर इसके महत्व की गरिमा को समझाया जाता हैं. भारत सैकड़ों भाषाओं और हजारों बोलियों का घर है जो इसकी भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया में सबसे अनूठा बनाते हैं. भाषा न केवल संचार का साधन है, बल्कि यह एक विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती है. मातृभाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि इसको आगे बढाने के लिए उसे रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-stance-harsh-on-ips-officer-being-called-khalistani/">जमशेदपुर

: आईपीएस अफसर को ‘खालिस्तानी’ बोले जाने पर सीजीपीसी के तेवर तल्ख
कार्यक्रम का शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ ही अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में संजय सोलोमन ने भाषण, प्रियंका कुमारी ने नृत्य, जेमा एवं सरिता ने गीत की प्रस्तुति दी. धन्यवाद ज्ञापन शिवांगी ने किया. कार्यक्रम में डॉ एसएन ठाकुर, डॉ मंगला श्रीवास्तव, सीनेट सदस्य ब्रजेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ आरएसपी सिंह, डॉ स्वाति सोरेन, डॉ शोभा देवी, डॉ सविता पॉल, डॉ अनुपम, डॉ संगीता, डॉ रूचिका तिवारी, डॉ पियाली समेत हिंदी, अंग्रेजी एवं अन्य विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही