Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहा अतिक्रमण, डीसी ने दिया हटाने का निर्देश

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पारडीह (कालीमंदिर) से बालिगुमा तक बनने वाले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में अतिक्रमण बाधक बन रहा है. उक्त मामला सोमवार को उपायुक्त द्वारा बुलायी गई जिला भू-अर्जन की समीक्षा बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने उठाया. उपायुक्त ने एसडीओ (धालभूम) पीयूष सिंहा एवं मानगो के अंचलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा एनएचएआई से प्राप्त मुआवजा का भुगतान कुछ लाभुकों को नहीं किया गया है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भूमि पोर्टल पर डाटा अद्यतन होते ही मुआवजा भुगतान जल्द शुरू कर दिया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-exam-to-be-held-on-april-19-postponed-in-view-of-jharkhand-bandh-jack-issued-notice/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने जारी किया नोटिस

लंबित नामांतरण जल्द पूरा करने को कहा

एनएचएआई के ही महुलिया एवं बहरागोड़ा खंड में नामांतरण के कुछ मामले लंबित हैं. डाटा ऑनलाइन नहीं होने के कारण नामांतरण नहीं किया जा सका है. उपायुक्त द्वारा एनएचएआई प्रतिनिधियों को इस मामले में आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा अपर उपायुक्त व डीपीएमयू सेल को डाटा मिलते ही जल्द से जल्द नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का निदेश दिया. बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धुलाबेडा में संपर्क पथ निर्माण में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-during-excavation-for-drain-construction-in-harhargutu-people-created-ruckus-when-slab-broke-work-stopped/">जमशेदपुर

: हरहरगुटू में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान स्लैब टूटने पर लोगों ने किया हंगामा, काम बंद कराया

बहरागोड़ा में सरकारी जमीन पर है अतिक्रमण

उपायुक्त द्वारा पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को इससे जुड़ा प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया. साथ ही उपायुक्त ने सभी लंबित मुआवजा का भुगतान यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रवीन्द्र गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, आर.सी.डी व एनएचएआई के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bar-scam-high-court-seeks-information-from-police-on-investigation/">जमशेदपुर

बार घोटाला: हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी जांच की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही