Search

 
 
 

जमशेदपुर : हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो स्थित गुणमय कॉलोनी में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद उक्त अतिक्रमण को हटाया गया. इसके लिए मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त समीर बोदरा और नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार को दंडाधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया था. सोमवार को टीम श्याम सुंदर अग्रवाल के घर पहुंची. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-opium-worth-rs-15-lakh-recovered-from-kuchai-one-arrested-another-absconding/">आदित्यपुर

: 15 लाख का अफीम कुचाई से बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
इसके बाद जमीन की नापी कर सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी की मदद से गिरा दिया. ज्ञात हो कि इस मामले में हाइकोर्ट में बीते कई सालों से केस चल रहा था. इस संबंध में हाईकोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया और जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही