Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सहयोग संस्था की कहानी लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथि 20 मई

Jamshedpur (Anand Mishra) : साहित्यकार डॉ वीणारानी श्रीवास्तव की स्मृति में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की ओर से कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के संबंध में संस्था की डॉ मुदिता चंद्रा एवं डॉ जूही समर्पिता ने बताया कि कहानी 1000-1500 शब्दों में होनी चाहिए. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क होगा, जिसे कहानी जमा करते वक्त नगद देना होगा या ’सहयोग’ के खाते में भी जमा कर सकते हैं. कहानी 20मई 2023 तक आयोजकों तक पहुँचजाना अनिवार्य है. कहानी टाइप (टंकित) रूप में ही स्वीकार्य होगी. कहानी की टंकित तीन प्रतियां जमा करना आवश्यक होगा. उन्होंने बताया कि कहानी के साथ आधार कार्ड एवं घोषणा सह पंजीयन प्रपत्र लगाना अनिवार्य है. कहानी नारी जीवन के किसी पहलू को रेखांकित करती होनी चाहिए. सर्वश्रेष्ठ कहानी को 11 हजार रुपये एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/yogi-adityanath-will-perform-jalabhishek-of-ramlala-with-water-from-rivers-of-155-countries-on-23rd-april/">अयोध्या

से आयी खबर, योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे
उन्होंने बताया कि कहानी की हार्ड कॉपी पोस्ट से या हाथो-हाथ जमा करनी होगी. कहानी के ऊपर सिर्फ ‘कहानी का शीर्षक‘ लिखा होना चाहिए. घोषणा सह पंजीयन प्रपत्र कहानी के साथ पिन कर लिफाफे में बंद करके जमा करना आवश्यक है. कहानी लेखन प्रतियोगिता दो समूहों में विभक्त की गई है-प्रथम समूह 15 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के रचनाकारों की कहानी होगी, जबकि द्वितीय समूह में 36 से ऊपर के आयुवर्ग की कहानियां शामिल की जायेंगी. प्रथम ग्रुप एवं द्वितीय ग्रुप दोनों से एक-एक सर्वश्रेष्ठ कहानी का चयन होगा और दो-दो चयनित श्रेष्ठ कहानी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-illegal-mining-work-is-not-stopping-in-sahebganj-even-after-action/">ईडी

जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद भी साहेबगंज में नहीं रुक रहा अवैध खनन कार्य
उन्होंने बताया है कि कहानी लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ‘सहयोग’ संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा. कहानी डॉ. जूही समर्पिता, डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. मुदिता चन्द्रा, विद्या तिवारी के पास जमा की जा सकती है. कहानी को पोस्ट से भेजने का पता- डॉ. मुदिता चन्द्रा, 203-आमूर श्रीनाथ ग्लोबल विलेज, कल्पनापुरी, आदित्यपुर जमशेदपुर-832013 13 है. इस प्रतियोगिता से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी डॉ पुष्पा कुमारी 7903005061, डॉ. अनिता शर्मा 8210036712 विद्या तिवारी 9835547050 से प्राप्त की जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही