Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन, दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर पूर्व सैनिकों ने एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने दीप जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके पराक्रम को नमन किया. इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक हवालदार अवदेश कुमार ने कहा कि वीरता शौर्य और पराक्रम सैनिकों के आभूषण होते हैं और उनका बलिदान जीवन की श्रेष्ठ परम्परा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-total-business-of-about-400-crores-done-in-kolhan-in-two-days/">जमशेदपुर

: दो दिन में कोल्हान में लगभग 400 करोड़ का हुआ कुल व्यापार

शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोलमुरी स्थित शहीद स्मृति स्थल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ परिषद के जिला महामंत्री नायब सूबेदार अनिल कु सिन्हा द्वारा शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ. अनिल कुमार ने कहा कि देश जब आज अपने घरों को रोशन करने सजाने में व्यस्त है उस वक्त भी सैनिक अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल सीमा पर राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित कर रहा है. कार्यक्रम में सिद्धनाथ सिंह ने प्रथम दीप जलाकर शहीदों के माता-पिता का स्मरण किया. उन्होंने कहा कि वे माता-पिता भी धन्य हैं जिनके बलिदान से सैन्य परंपरा गौरवान्वित हो जाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-distributes-food-items-among-children-with-disabilities-at-cheshire-home/">जमशेदपुर

: एबीवीपी ने चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

भारत माता की जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोशिश एवं मुस्कान संस्थान के संरक्षक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे एवं वीर शहीदों के नाम दीप जलाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस को भी नमन किया. क्रीड़ा भारती से राजीव कुमार एवं जय हिंद क्लब से शेखर ने नागरिक परिवेश में सभी से पहला दीया वीर शहीदों को समर्पित करने को कहा. कार्यक्रम में भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crowd-gathered-in-the-markets-for-diwali-shopping-the-market-was-buzzing-with-customers/">चक्रधरपुर

: दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, ग्राहकों से गुलजार हुआ बाजार

यह लोग रहे मौके पर मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष कुमार, मुकेश, सतनाम सिंह, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज से राम, हरि जी, हवलदार बिरजू हवलदार पंकज, अनिल सिन्हा, बिनय कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, किशोर सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, केशव कुमार वर्मा, कृष्ण मोहन सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, एचएस पांडेय, प्रवीण कुमार पाण्डेय, कुन्दन सिंह, नवल किशोर पाठक, बिनेश प्रसाद, निरंजन शर्मा, दिपक शर्मा, राघवेन्द्र कुमार, बिरजू कुमार, आरपी सिंह एवं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही