Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सैनिकों ने नए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी का किया स्वागत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा शुक्रवार को नए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह का स्वागत किया गया. पूर्व सैनिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया. मौके पर संगठन के पदाधिकारीगण महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने चाईबासा स्थित जिला सैनिक कल्याण केंद्र में कर्नल किशोर को सैन्य समाज की शुभकामनाएं प्रेषित की. इसके साथ ही राष्ट्र की सेवा करके आये गौरव सेनानियों की सेवा करने का सुअवसर पाने हेतु अपनी बधाईयां दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-of-indurmati-nab-two-with-40-cattle/">जमशेदपुर

: इंदुरमाटी के ग्रामीणों ने 40 मवेशियों के साथ दो को दबोचा

नियुक्ति से सभी पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर

इस अवसर पर कर्नल किशोर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ उनके परिवारों व उनके आश्रितों की हर समस्याओं का हल करने का प्रयास वे करेंगे. बता दें कि कर्नल किशोर सिंह ने बतौर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी चाईबासा का पदभार कुछ दिन पहले ही ग्रहण किया है. इनकी नियुक्ति से सभी पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है एवं उनके कार्यभार पर पूर्ण विश्वास जताया है. इस अवसर पर बिनय यादव, जितेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, बिरजू, सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, अमरेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश, उमेश, संतोष के सिंह, राजेश के पाडेय, गोपाल कुमार एवं अन्य सैनिक साथी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही