Search

 
 
 

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के गांवों में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने ध्वस्त की पांच भट्ठियां

 
Jamshedpur, (Mujtaba Haider Rizvi) : एमजीएम थाना क्षेत्र के इंदुरमाटी, कुदलुंग, कालाझोर और सिलपहाड़ी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को छापामारी की है. सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर हुई इस छापामारी में 5 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. इस छापामारी में उत्पाद विभाग की टीम ने 8000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया है. इसके अलावा 150 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है. इसे भी पढ़ें: न्यूड">https://lagatar.in/ranveer-singh-trapped-after-doing-nude-photoshoot-fir-registered-in-mumbais-chembur-police-station-demand-for-arrest/">न्यूड

फोटोशूट कर फंसे रणवीर सिंह, मुंबई के चैंबूर थाने में FIR दर्ज, गिरफ्तारी की हो रही मांग

भट्ठी संचालित कर रहे लोग फरार

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब छापामारी हुई तो वहां भट्ठी जलाकर अवैध शराब बना रहे लोग फरार हो गए. सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. फरार लोगों की तलाश में छापामारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ उनका यह अभियान लगातार जारी है. इसे भी पढ़ें:SC">https://lagatar.in/sc-considers-revdi-culture-a-serious-issue-asked-whether-the-government-of-india-also-believes-additional-solicitor-general-election-commission-made-his-point/">SC

ने रेवड़ी कल्चर को गंभीर मुद्दा माना, पूछा, भारत सरकार भी मानती है क्या? अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, चुनाव आयोग ने अपनी बात रखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही