Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, दो अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

 
jamshedpur (Rohit Kumar) : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर अवैध शराब जब्त कर रही है. इसी अभियान के तहत बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के नूतनडीह और मनपीटा में अभियान चलाया. इस दौरान स्थानीय दुखु महतो द्वारा संचलैत दो अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठीयों पर छापेमारी की गयी जिसमें मिट्टी में गाड़कर रखे ड्रमों में संचित जावा-महुआ कुल 14 हजार किलोग्राम तथा प्लास्टिक के बड़े थैलों में रखे तैयार अवैध चुलाई शराब कुल 100 लीटर को घटनास्थल से बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-two-arrested-with-stolen-auto-used-to-steal-for-drugs/">मेदिनीनगर

: चोरी के ऑटो के साथ दो गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी
अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की जा रही है. इस अभियान में निरीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उराँव, रामदास भगत, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश, प्रभारी अवर निरीक्षक रामदेव पासवान सहित प्रतिनियुक्त उत्पाद सिपाही शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही