Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में फैकल्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के आईक्यूएसी की ओर से कॉलेज प्रेक्षागृह में फैकल्टी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में साकची और मानगो दोनों कैंपस के शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेंगलुरु से आए अल-अमीन एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन उमर इस्माइल खान का स्वागत करीम्स ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम ने किया. साथ ही उन्होंने उनका परिचय प्रस्तुत किया. उन्होंने अल-अमीन एजुकेशनल सोसाइटी के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक एवं उच्च शिक्षा प्रदान कर नई पीढ़ी का इतिहास रच रही है. इसी के साथ उन्होंने अपनी संस्था के प्राध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये हमारी शक्ति हैं, जिनके प्रयासों से हम शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे रहे हैं. उनके बाद करीम सिटी कॉलेज के सचिव डॉ मोहम्मद जकरिया ने अपनी संस्था करीम्स ट्रस्ट का इतिहास तथा उसकी उपलब्धियों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-mla-rajesh-kachhap-reached-ed-office-inquiry-started/">विधायक

कैश कांड : ईडी ऑफिस पहुंचे विधायक राजेश कच्छप, पूछताछ शुरू
उन्होंने बताया कि करीम सिटी कॉलेज के छात्र-छात्राएं जिस तरह शिक्षा में आगे हैं, उसी तरह से खेलकूद तथा टेक्नोलॉजी में भी आगे हैं. लगभग प्रत्येक वर्ष हमारे एनसीसी यूनिट तथा एनएसएस के बच्चे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होते व राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपनी संस्था के उद्देश्य तथा शिक्षण-प्रशिक्षण पद्धति की विवेचना करते हुए बताया कि इस संसार में महान कार्य को करने के पीछे महान उद्देश्य, धैर्य तथा अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है. मुख्य अतिथि के साथ उनकी पत्नी अम्बरीन खान भी आयी थीं. कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ यहिया इब्राहिम ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही