Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे हैं झोलाछाप डॉक्टर- आईएमए सचिव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला आईएमए के संज्ञान में आय़ा है. जिसमें भुइयाडीह में एक कथित कंपाउंडर डॉक्टर का बोर्ड लगाकर मरीजों का धड़ल्ले से इलाज कर रहा है. वहीं एक झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर रहा है. भुइयांडीह के कथित डॉक्टर की क्लीनिक का फोटो एवं मेडिकल सर्टिफिकेट ट्वीट करते हुए आईएमए ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़ा किया है.आईएमए जमशेदपुर चैप्टर के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि शहर में धड़ल्ले से चिकित्सक की योग्यता नहीं रखने वाले लोग स्वयं को विशेषज्ञ चिकित्सक बताकर लोगों का इलाज कर रहे हैं. गलत इलाज से लोगों की जान भी जा रही है. इस तरह के कई मामलों की जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दी गई है. लेकिन एक-दो पर कार्रवाई के बाद विभाग मौन है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adivasi-sengels-one-day-protest-in-rairangpur-on-12th/">जमशेदपुर

: आदिवासी सेंगेल का रायरंगपुर में एक दिवसीय धरना 12 को

प्रशासनिक चूक की वजह से बंद हैं 27अल्ट्रासाउंड सेंटर

[caption id="attachment_632852" align="aligncenter" width="1608"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dr-saurav-chaudhary.jpeg"

alt="" width="1608" height="2108" /> डॉ. सौरभ चौधरी, सचिव, आईएमए जमशेदपुर चैप्टर[/caption] डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि भुइयांडीह में डॉ. एसके माहंती के नाम का बोर्ड लगाकर खुलेआम प्रैक्टिस कर रहा युवक वास्तव में कंपाउंडर है. पैथोलॉजी टेक्नीशियन की आंशिक ट्रेनिंग लिया है. ऐसे लोग स्वयं को डॉक्टर बताकर मरीजों को बेवकूफ बना रहे हैं. सवाल उठाया कि क्या सारे नियम क्वालिफाइड डॉक्टर्स के लिए है. कहा कि पीसीएंडपीएनडीटी एक्ट के सारे सख्त नियम का पालन करने के बाद भी आज प्रशानिक चूक की वजह से शहर के 27 अल्ट्रासाउंड बंद है. वहीं ये झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर लोगों के स्वास्थ से खिलवाड़ कर रहे है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन जल्द ऐसी गतिविधियों मे संलिप्त लोगों की सूची जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंपकर कार्रवाई की मांग करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshadpur-sex-racket-busted-in-sakchis-guest-house/">जमशेदपुर

: साकची के गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही