Search

 
 
 

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना पर परिजनों का आरोप, बिना सूचना युवक को उठाया

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है. रहरगोड़ा निवासी जय कुमार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोविंदपुर पुलिस शनिवार देर शाम जोजोबेड़ा ऑटो स्टैंड से जय कुमार को अपने साथ ले गई, लेकिन इसकी कोई सूचना परिवार को नहीं दी गई.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है. रहरगोड़ा निवासी जय कुमार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोविंदपुर पुलिस शनिवार देर शाम जोजोबेड़ा ऑटो स्टैंड से जय कुमार को अपने साथ ले गई, लेकिन इसकी कोई सूचना परिवार को नहीं दी गई.


परिजनों के अनुसार, काफी देर तक जय कुमार के घर नहीं लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस उसे अपने साथ ले गई है. इसके बाद परिवार के लोग तुरंत गोविंदपुर थाना पहुंचे और जय कुमार के बारे में पूछताछ की. उनका आरोप है कि शुरुआत में थाना के पुलिसकर्मियों ने साफ तौर पर कहा कि जय कुमार थाने में नहीं है.


परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने लगातार गुहार लगाई और दोबारा पूछताछ की, तब पुलिस ने स्वीकार किया कि जय कुमार थाना में ही मौजूद है. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसे करीब चार महीने पहले हुए एक हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उठाया है.


हालांकि, परिवार का दावा है कि जय कुमार का हत्या कांड से कोई संबंध नहीं है और उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. उनका कहना है कि बिना पर्याप्त जांच और ठोस आधार के पुलिस उसे उठाकर ले गई.


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि हिरासत के दौरान जय कुमार के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है. इस पूरे मामले को लेकर परिवार ने गोविंदपुर थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.


फिलहाल, इस मामले में गोविंदपुर थाना पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का पक्ष आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही