Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : छत पर सोता रहा परिवार, चोर नकदी, गहने के साथ स्कूटी चुरा ले गए

Jamshedpur : उलीडीह ओपी अंतर्गत राजेंद्र नगर के पास स्थित भगवान नगर निवासी शंभू कुमार झा के घर में बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर ली. चोर घर से नकद, घरेलू सामान के साथ-साथ मोबाइल और बैटरी चलित स्कूट लेकर फरार हो गए. गृहस्वामी शंभू कुमार झा ने शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस और स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह को दी. शंभू कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और बिजली गुल रहने के कारण वह सपरिवार छत पर सोने चले गए थे. घर के प्रवेश द्वार में लगे गेट एवं छत के बीच लगभग डेढ़ फीट के खाली स्थान से चोर आसानी से घर पर प्रवेश कर गए और कमरे में मौजूद अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे हुए  65 हजार रुपये नकद के साथ-साथ जेवर लेकर फरार हो गए, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख बताई जा रही है. इसके साथ ही चोरों ने घर में लगे एलसीडी टीवी, मोबाइल फोन के साथ-साथ नई बैटरी चलित स्कूटी पर भी हाथ साफ कर दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-congress-activism-increased-in-ichagarh-constituency-subodhkant-attending-the-conference/">चांडिल

: ईचागढ़ विस क्षेत्र में बढ़ी कांग्रेस की सक्रियता, सम्मेलन में शामिल हो रहे सुबोधकांत

क्षेत्र में बढ़ रही है आपराधिक घटनाएं

स्कूटी की आवाज सुनकर शंभू कुमार झा की पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दो चोर स्कूटी में सारा सामान लादकर ले जा रहे हैं. चोरी के बाद पूरा परिवार सदमे में है. मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने कहा कि अपराध बेकाबू हो गया है. मानगो क्षेत्र डेली लॉटरी, अवैध शराब, ब्राउन शुगर का होलसेल मंडी बना हुआ है जिसके कारण अपराधी बेकाबू हो गए हैं. सारा अवैध कारोबार पुलिस के जानकारी और संरक्षण में होता है. जिसके कारण आए दिन अपराध की घटना घटित हो रही है. विकास सिंह ने कहा कि जल्द ही चोर पकड़े नहीं जाते हैं तो डुगडुगी बजाकर सोए हुए जिला प्रशासन को जगाते हुए हल्ला बोल का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही