Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई

Jamshedpur (Anand Mishra) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. सम्मान समारोह में 10 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए. इनमें स्वरूप दत्ता, बिनोद कुमार कुंडू, देवासिष घोष, आलोक कुमार बरुआ, दिलीप कुमार दास, देव कुमार चक्रवर्ती, ए के मल्लिक, डेमियन अन्थोनी, देवासिष चक्रवर्ती, गोपाल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : महज">https://lagatar.in/audit-mid-day-meal-running-in-13405-schools-left-in-just-12-days-is-no-less-than-a-challenge/">महज

12 दिन में बचे 13,405 स्कूलों में चल रहे मिड डे मील का ऑडिट कराना चुनौती से कम नहीं
इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. आप सभी के योगदान से आज टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है और टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब का जीवन सुखद एवं स्वस्थ रहे और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तरफ तत्परता बढ़ाएं. ऐसी हम कामना करते हैं. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/bulldozers-run-over-rs-1000-crore-worth-of-illegal-sea-side-studio-in-mumbai/">मुंबई

में समुद्र किनारे पर बने 1 हजार करोड़ रुपये के अवैध स्टूडियो पर बुलडोजर चला
यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में सभी लोगों के स्वास्थ जीवन की कामना की. उन्होंने आशा जतायी कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में देंगे, ताकि उनका जीवन खुशी-खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा तथा मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. यह जानकारी यूनियन के प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही