Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, तीन घायल, एमजीएम में इलाजरत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 5 निवासी महावीर करुआ को मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाले संदीप दास और सुमीत सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान बीच बचाव करने गए महावीर के भतीजे राजा और चचेरे भाई अर्जुन को भी पिटाई कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को थाने ले जाया गया जहां से पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-soil-conservation-department-distributed-pump-sets-among-23-farmers/">चक्रधरपुर

: भूमि संरक्षण विभाग ने 23 कृषकों के बीच बांटे पंप सेट

गाली गलौज करने से मना करने पर हुई घटना 

घटना के संबंध में महावीर ने बताया कि वह मानगो में अंडा दुकान में काम करता है. जबकि उसका चचेरा भाई और भतिजा मजदूरी करते है. वह घर के बाहर अपने साथी नकुल से बात कर रहा था. इसी बीच संदीप दास उर्फ बुतरू और सुमीत सिंह वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. दोनों नशे की हालत में थे. गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. सुमीत ने अपने हाथ में पहने कड़ा से उस पर वार किया. भतीजा राजा और चचेरा भाई अर्जुन जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट की गई. थोड़ी देर में 10-12 की संख्या में अन्य लोग भी आए और उनपर टूट पड़े. इसी दौरान अर्जुन के गले से किसी ने सोने की चेन भी छीन ली. फिलहाल सभी का इलाज एमजीएम में चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही