Search

 
 
 

जमशेदपुर : फिल्टर प्लांट का मोटर जला, बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति ठप

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में गुरुवार को मोटर जल गया. इससे कॉलोनी के 1140 घरों में गुरुवार की रात से ही जलापूर्ति ठप है. इस प्रचंड गर्मी में जलापूर्ति बंद होने से कॉलोनी के लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. हालांकि शुक्रवार की सुबह टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की गई है, लेकिन 1140 घरों के लिए यह नाकाफी साबित हुआ. अक्सर गर्मी में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए बिष्टुपुर में वोल्टास बिल्डिंग के सामने आदित्युपर मोड़ के निकट स्थित फिल्टर प्लांट का मोटर जल जाता है और लोगों को सप्ताह भर तक पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है. जब से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा फिल्टर प्लांट के रख-रखाव की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी गयी, तब से फिल्टर प्लांट की यह दुर्दशा हो गई है. इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/after-sharad-pawar-sanjay-raut-also-received-a-threatening-call/">शरद

पवार के बाद संजय राउत को भी आया धमकी भरा कॉल, कहा- सुबह मीडिया में बोलना बंद करो, वरना…
उल्लेखनीय है कि फिल्टर प्लांट में मोटर की मरम्मत में लाखों रुपए के गबन का मामला उच्च न्यायलय में विचाराधीन है. इस संबंध में बागबेड़ा विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में लगभग 20 हजार की आबादी रहती है. 1140 घरों में जलापूर्ति इस फिल्टर प्लांट से होता है. इसके लिए लगातार किए गए आंदोलन के बाद सरकार द्वारा फिल्टर प्लांट के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई. विभाग द्वारा टेंडर भी निकाला गया है. जब तक फिल्टर प्लांट का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता है तब तक कॉलोनी वासियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा. वहीं विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि आज मोटर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. टेंडर के फाइनल होते ही फिल्टर प्लांट के पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही