Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उदय चौधरी को गोली मारने में अमन व विनित पर नामजद प्राथमिकी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी थाना क्षेत्र के डीएस फ्लैट के रहने वाले उदय चौधरी के सिर पर गोली मारने के मामले में उदय की बेटी के अर्चना चौधरी के बयान पर गोलमुरी थाने में नामदा बस्ती के रहने वाले अमन सिंह और विनित सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के दिन तक परिवार के लोग सूरज, कुणाल और अभिषेक को आरोपी बता रहे थे. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. साथ ही तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-with-cloth-in-mouth-for-not-giving-dowry-gave-insecticide/">जमशेदपुर

: दहेज नहीं देने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा, कीटनाशक पिलाया

उदय चौधरी की अस्पताल में बिगड़ी हुई है हालत

उदय चौधरी की बात करें तो घटना के बाद ही पुलिस ने उसे इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया था. वहां पर उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उदय के सिर पर गोली मारी गयी थी. रविवार की रात उदय चौधरी को गोली मारी गयी थी. घटना के पहले वह कहीं पर बैठकर मैच देख रहा था. इस बीच उसकी पत्नी ने भी उसे फोन किया था. उसने कहा था कि मैच देखकर घर लौटेंगे. रात 10.45 बजे उसे नामदा बस्ती काली मंदिर के पास तड़पता हुआ पुलिस ने देखा था और अस्पताल भेजा था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/jamshedpur-abdul-razzaq-who-shot-for-extortion-got-7-years-jail/">धनबाद

: शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिया गुरु को सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही