Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो पक्षों में मारपीट के बाद चोरी और छिनतई का एफआइआर

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड लाइन नंबर 9 में 25 जनवरी को दो पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने  में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद एक पक्ष की ओर से चेन की छिनतई कर लेने का आरोप लगाया गया है तो दूसरे पक्ष की ओर से 50 हजार रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-wardrobe-factory/">जमशेदपुर

: अलमारी फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरी

केस वन- 1

कदमा न्यू रानीकुदर रोड नंबर एक का रहनेवाला सैय्यद जीशान अब्बास रिजवी ने मामले में सैय्यद सिराज अब्बास रिजवी उर्फ रइस, सैय्यद जफर अब्बास रिजवी उर्फ बाबू व अन्य को बनाया है. घटना सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच है. उनका कहना है कि घटना के समय वे अपनी दुकान पर बैठे हुये थे. तभी सभी आरोपी आया और पहले गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट की और गले से चांदी की चेन की छिनतई कर फरार हो गये.

केस वन- 2

दूसरा पक्ष सैय्यद सिराज अब्बास रिजवी कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2, रोड नंबर 2 का रहनेवाला है. मामले में आरोपी न्यू रानीकुदर लाइन नंबर एक के रहनेवाले सैय्यद आजम, सैय्यद इरशान, सैय्यद जीशान और नायाब हुसैन को बनाया गया है. घटना 25 जनवरी की सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर के 12.30 बजे के बीच की है. घटना के समय वादी बिष्टुपुर स्थित सैय्यद मजहर रिजवी की दुकान पर थे. इस बीच ही सभी आरोपी रॉड और लाठी से लैस होकर आये और मारपीट की. साथ ही 50 हजार रुपये की चोरी भी कर ली. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-murder-of-a-person-sleeping-outside-the-shop-in-phoolkani-village-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर

: फूलकानी गांव में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही