Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी में शौच करने गए युवक पर फायरिंग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर निवासी रवि महतो पर रविवार देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में गोली रवि महतो के कमर को छूते हुए निकल गई. घटना के बाद रवि किसी तरह जान बचाकर अपने घर भागा. सोमवार सुबह 11 बजे उसने सोनारी पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां उसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया. रवि ने बताया कि वह रविवार देर रात अपने घर से शौच के लिए निकला था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-laid-the-foundation-stone-of-kalki-dham-temple-said-the-cycle-of-times-has-changed/">पीएम

मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास, कहा- समय का चक्र बदल गया है…
इसी बीच रास्ते में उसे गोलू मछुआ मिला. गोलू के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था. अचानक गोलू ने बंदूक निकाली और फायरिंग कर दी. भागने के क्रम में गोली कमर को छूते हुए निकल गई. वह भागते हुए अपने घर पहुंचा. गोलू ने बताया कि वह ज्यादातर अपने गांव झिमरी में रहता है. सरस्वती पूजा में वह अपने घर आया था. मामले को लेकर सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-masiatu/">लातेहार

: मासियातू में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, पैर कटा, अस्पताल में भर्ती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-Train-Ki-Chapet.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सालगाझरी स्टेशन में चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर 22 वर्षीय रुपाली हांसदा घायल हो गई. ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर कट गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. रुपाली मूल रुप से चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदपुर स्थित कालाझुरी की रहने वाली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-flags-off-aastha-special-train/">जमशेदपुर

: सांसद ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
वह जमशेदपुर में अपने जीजी लरुक बास्के के घर आई थी. जीजा लरुक ने बताया कि सुबह वह रुपाली को टाटा-खड़गपुर ट्रेन में चढ़ाने के लिए सालगाझरी स्टेशन पहुंचे थे. इस ट्रेन से रुपाली को धालभूमगढ़ जाना था. इसी बीच ट्रेन चल पड़ी. चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान रुपाली का पैर स्लिप कर गया जिससे वह नीचे गिर पड़ी. इस दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-flags-off-aastha-special-train/">जमशेदपुर

: सांसद ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही