Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में वोकेशनल के नवनामांकित छात्रों की लगी पहली क्लास

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के वोकेशनल विभाग में बीबीए, बीसीए एवं बीएससी आईटी में नये सत्र 2023-27 के नवनामांकित विधार्थियों के लिए शुक्रवार को इंडक्शन प्रोग्राम हुआ. कार्यक्रम कॉलेज के आडियो विजुअल हाल में हुआ. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक, गणित विभागाध्यक्ष डॉ एमए खान ने संयुक्त रूप से पौधे को सींच कर कार्यक्रम की शुरुआत की. परिचय संबोधन वोकेशनल विभाग के सहायक प्राध्यापक अमर नाथ सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि बीबीए इस सत्र से 4 साल का हो गया है, विधार्थी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JWC-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-adequate-funds-in-pmay-u-houses-for-the-poor-are-not-being-built-due-to-negligence-of-officials/">झारखंडः

PMAY (U) में पर्याप्त फंड, अफसरों की लापरवाही से नहीं बन रहा गरीबों का घर
इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज के नियमों से कोई भी विधार्थी समझौता नहीं करेंगे. विधार्थी जॉब करने के बजाय जॉब देने वाले बनें. उन्होंने कहा कि साल भर अच्छी तरह से से पढ़ कर ही सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है. वोकेशनल शिक्षा में अनुशासन एवं निरंतरता की आवश्यकता है. डॉ एमए खान ने कहा कि हम गणित पढ़ाने के लिए दो विधियों का उपयोग करते हैं, इंडक्शन एवं डिडक्शन. डिडक्शन का मतलब ऊपर से नीचे जाना एवं इंडक्शन का मतलब नीचे से ऊपर जाना. इस कार्यक्रम का नाम इंडक्शन बहुत सोच समझ कर दिया गया है. आज से आप सभी को आज आप जहां भी हैं वहां से ऊपर जाना है. कार्यक्रम का संचालन बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अपूर्वा भारती तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो कशिश कुमार ने किया. कार्यक्रम में वोकेशनल विभाग से सोमनाथ परेया, विवेक सिंह समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही