Search

 
 
 

जमशेदपुर : मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय की प्रथम आमसभा आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : न्यू बाराद्वारी के पीपुल्स एकेडमी स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय की मंगलवार को प्रथम आमसभा हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षा संकाय विभागाध्यक्ष डॉ त्रिपुरा झा एवं सेवानिवृत्त कोल्हान आयुक्त मोहनलाल राय उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर सभा की शुरुआत की. विधायक सरयू राय ने एक वर्ष के अंदर ही पुस्तकालय में आने वाले पाठकों की संख्या पर हर्ष जताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shock-given-to-both-the-teachers-in-the-assault-case-in-graduate-college-college-will-send-report-to-ku-on-saturday/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मारपीट मामले में दोनों शिक्षिकाओं को शोकॉज, केयू को शनिवार को रिपोर्ट भेजेगा कॉलेज
डॉ त्रिपुरा झा एवं मोहनलाल राय ने भी पुस्तकालय की महत्ता पर प्रकाश डाला. सभा में पुस्तकालय के आजीवन सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया. वहीं 40 पृष्ठों की पुस्ताकालय की स्मारिका का अतिथियों ने विमोचन किया. शिक्षिका आशा झा, सुरेश चंद्र झा ने पुस्ताकालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. सभा की अध्यक्षता पुस्तकालय के संरक्षक सूरज प्रसाद सिंह ने की. सभा में पुस्तकालय के अध्यक्ष कौशिक की सराहनीय भूमिका रही. सभा में सीतारामडेरा स्थित आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, मानगो के गुरुनानक उच्च विद्यालय, लक्ष्मी मोमोरियल पब्लिक स्कूल एवं पीपुल्स एकेडमी की छात्राओं ने नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किये. वहीं कवयत्रि संध्या सिन्हा “सूफी” ने पुस्तकालय पर आधारित कविता पाठ किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही