Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टेल्को से सूमो चोरी में पांच गिरफ्तार, गुंजन हत्या-अपहरण में भी गया है जेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी लॉजिस्टिक कार्यालय के सामने से 21 मई को हुई सूमो चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही सूमो को भी बरामद कर लिया है. यह जानकारी एएसपी सुधांशु जैन ने शुक्रवार को टेल्को थाने में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन जांच में सभी का नाम आया और गिरफ्तारी की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-fake-tea-leaves-of-tata-premium-gold-recovered-from-kadma-mumbai-vigilance-team-raided/">जमशेदपुर:

कदमा से टाटा प्रीमियम गोल्ड की नकली चायपत्ती बरामद, मुंबई विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 के रहने वाले रविंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, गोलमुरी नामदा बस्ती ब्लॉक सी का रहने वाला चंद्रशेखर जायसवाल उर्फ गुंजन यादव, गोलमुरी लाइन नंबर एक का रहने वाला हरविंदर सिंह उर्फ मोंटी, कोवाली के महलडीहा का तूफान मंडल और गोलमुरी लाइन नंबर एक का रहने वाला शिव कुमार पटेल उर्फ छोटू शामिल है.

सूमो पर लगा दिया था नकली नंबर

एएसपी का कहना है कि आरोपियों ने चोरी की सूमो पकड़े जाने के डर से नकली नंबर लगा दिया था. घटना के दिन सभी चोर बाइक पर सवार होकर पहुंचे हुये थे. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. सभी आरोपियों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुंजन पर है 14 मामले दर्ज

गोलमुरी थाना प्रभारी के अनुसार गोलमुरी नामदा बस्ती ब्लॉक नंबर सी का रहने वाला चंद्रशेखर जायसवाल उर्फ गुंजन यादव के खिलाफ पहले से ही 13 मामले दर्ज हैं. चौथा मामला सूमो चोरी में जुड़ा है. उन्होंने बताया कि गुंजन के खिलाफ हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-people-caught-distributing-rice-to-jmm-leader-to-win-the-election-of-chief/">जमशेदपुर:

झामुमो नेता को मुखिया का चुनाव जिताने के लिये चावल बांटते लोगों ने पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही