Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागुनहातू में सरकारी जमीन पर बन रहा था फ्लैट, विशेष पदाधिकारी निर्माण रोकवाकर भवन सील कराया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिदगोड़ा थानान्तर्गत बागुनहातु ब्लॉक सी में सरकारी जमीन पर हो रहे मल्टी स्टोरी फ्लैट का निर्माण शनिवार को जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बंद करा दिया. उक्त फ्लैट का निर्माण मदन साव नामक व्यक्ति द्वारा करवाया जा रहा था. विशेष पदाधिकारी ने तुरंत भवन निर्माण कार्य को बंद कराकर भवन को सील करवा दिया. उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे. उसी दौरान उन्होने दखा कि सरकारी जमीन पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों से पुछताछ में ज्ञात हुआ कि मदन साव नामक व्यक्ति निर्माण करवा रहा है. मौके पर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, चंद्रदीप कुमार, सहायक अभियंता महेश प्रभाकर, कनीय अभियंता नितेश कुमार, कर संग्रहकर्ता विनोद तिवारी, अनुशेवक गणेश राम मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-violence-case-bar-association-met-jailed-advocate/">जमशेदपुर

: कदमा हिंसा मामला : जेल में बंद अधिवक्ता से मिला बार एसोसिएशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही