Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लांच की “हे छठी माई” गीत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा. इस बार छठ पूजा को और विशेष बनाने के लिए शहर की गायिका स्नेहा मिश्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित ``हे छठी माई`` गाने को रिलीज किया है. इस गाने को खूब प्यार और प्रसंशा मिल रही है. झारखंड और बिहार में इस गाने की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया और अन्य सभी प्लेटफॉर्म पर ``हे छठी माई`` गाने को रिलीज कर दिया है. स्नेहा के इस गाने को खूब सुना जा रहा है. स्नेहा के ``हे छठी माई`` गाने को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को रिलीज किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-agitation-front-pays-tribute-to-martyr-ajit-mahato-dhananjay-mahato/">चांडिल

: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने शहीद अजित महतो – धनंजय महतो को दी श्रद्धांजलि

छठ महोत्सव में स्नेहा को गायन के लिए रघुवर ने किया आमंत्रित

इस अवसर पर उन्होंने स्नेहा की मधुर आवाज और उनके छठ के इस गीत की बहुत प्रशंसा की. साथ ही सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में आयोजन किए जाने वाले छठ महोत्सव में स्नेहा को गायन के लिए आमंत्रित भी किया. इस मौके पर विशिष्ट रूप से शहर के युवा लेखक अंशुमन भगत और स्नेहा के परिवार वाले उपस्थित थे. काफी कम समय में ही स्नेहा ने अपने गानों की वजह से नाम कमाया है. स्नेहा अपनी संस्कार और भारतीय परंपरा से जुड़ी लोक-गीतों के लिए चर्चा में है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही