Search

 
 
 

जमशेदपुर: 10वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शहर की चार छात्राओं का छात्रवृति के लिये चयन

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar): 2022 के 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं का चयन छात्रवृति के लिये किया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक एस डी तिग्गा ने बताया कि झारखंड अधिविद् परिषद् (जैक) द्वारा 2022 में आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाली 75 छात्राओं को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा छात्रवृति प्रदान की जाएगी. इस संबंध में जैक द्वारा 10वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 84 छात्राओं की सूची जारी की गई है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम में चार छात्राओं का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें: सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-question-to-the-election-commission-and-the-central-government-tell-in-a-week-how-to-stop-free-gift/">सुप्रीम

कोर्ट का चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से सवाल, एक सप्ताह में बतायें, रेवड़ी कल्चर पर रोक कैसे लगे

यह हैं पूर्वी सिंहभूम से चयनित चार छात्राएं

पूर्वी सिंहभूम की छात्राओं में संत मैरी हाई स्कूल, जमशेदपुर की प्रियंका गोप एवं अंकिता मंडल और संत जोसेफ हाई स्कूल, जमशेदपुर की प्रतिभा कुमारी एवं प्रीति कुमारी का चयन किया गया. जैक द्वारा चयनित छात्राओं के बैंक एकाउंट और आधार नंबर तीन दिनों के अंदर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को चयनित छात्राओं के बैंक एकाउंट और आधार नंबर कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. इसे भी पढ़ें: कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-taunt-rss-did-not-hoist-the-tricolor-for-52-years-congressmen-are-putting-dp-with-the-picture-of-nehru-carrying-the-tricolor/">कांग्रेस

का तंज, आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, तिरंगा लिये नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगा रहे हैं कांग्रेसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही