Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में कार दिलाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी करनेवाला गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी रोड के रहने वाले पंकज कुमार को कार दिलाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में बागबेड़ा पुलिस ने आरोपी ज्योति कुमार सिंह को गिरफ्तार करके बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू हनिमान मंदिर के पास का रहने वाला है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रही था. उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट निकला हुआ था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-eyes-on-mumbais-tappebaaz-gang-in-the-robbery-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट में मुंबई के टप्पेबाज गैंग पर पुलिस की नजर

जुगसलाई से भी जा चुका है जेल

घटना के बारे में बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ज्योति कुमार सिंह इसके पहले जुगसलाई थाने से जेल जा चुका है. बागबेड़ा थाने में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है. अन्य कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने का मामला उसके खिलाफ सामने आया है, लेकिन मामला थाने में दर्ज नहीं कराया गया. पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ बागबेड़ा थाने में वर्ष 2020 में मामला दर्ज कराया गया था. घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था. गुप्त सूचना मिली थी कि वह घर पर आया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके ज्योति को दबोच लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-hot-tea-fell-on-the-head-while-making-tea-in-baba-hotel-condition-critical/">जमशेदपुर:

बाबा होटल में चाय बनाते समय गर्म चाय सिर पर गिरी, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही