Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय बालिका साकची में उड़ी झारखंडी माटी की सुगंध

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय बालिका साकची में शुक्रवार को वार्षकोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, 37 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय आहूजा, स्वास्थ्य मंत्री के शिक्षा प्रतिनिधि अर्जुन सिंह तथा एसएमसी के अध्यक्ष सुबोध प्रमाणिक उपस्थित थे. आरंभ में अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य मंजू सिन्हा ने संयुक्त रूप से विद्यालय प्रांगण में स्थापित मिनी जिम का उद्घाटन किया. तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर वार्षिकोत्सव की शुरुआत की. प्राचार्य मंजू सिन्हा ने स्वागत भाषण किया. इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में झारखंडी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर माटी की सुगंध बिखेर दी. समारोह में स्कूल में साल भर संचालित विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. समारोह का संचालन शिक्षक धर्मेंद्र ठाकुर एवं शिक्षिका सुमिता श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रंजीत पासवान ने किया. इस आयोजन में पिंकी, निभा, इंद्राणी, रीना, नम्रता, श्वेता, स्वागता, चंद्रिका, राजेश, सुनील, सुराजीत, गौतम, अचल, देवनारायण, रंजीत, मिथिलेश मिश्रा, प्रेम कुमार समेत छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CM-SOE-A.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> इसे भी पढ़ें : और">https://lagatar.in/and-how-big-a-record-will-be-set/">और

कितना बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा

सह-शैक्षणिक गतिविधियों से निखरती है प्रतिभा

समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित कर्नल विजय आहूजा ने कहा कि पठन-पाठन के साथ ही सह-शैक्षणिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं. इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है. इस आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों की सराहना की. वहीं अर्जुन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से स्कूल के विकास में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CM-SOE-2A.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-astrologers-from-india-and-abroad-will-gather-in-ram-temple-from-19-to-21-january/">जमशेदपुर

: 19 से 21 जनवरी तक राम मंदिर में जुटेंगे देश-विदेश के ज्योतिष

नारी सशक्तीकरण पर बल

समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस क्रम में छात्राओं ने एक नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से नारी सशक्तीकरण पर बल दिया. इसके साथ ही आजादी के 77 वर्षों के बाद भी समाज में व्याप्त महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बलात्कार, दहेज प्रथा समेत विभिन्न कुरीतियों को उजागर किया. दूसरी तरफ छात्राओं ने एक माइम के माध्यम से मोबाइल के कारण होने वाली दुर्घटना, हिंसा आदि को उजागर करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि इसकी वजह से अप्रत्याशित नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसके अलावा छात्राओं ने महाभारत व भक्ति संगीत आदि पर आधारित कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : घनबाद">https://lagatar.in/ghanbad-4-court-news-together-including-order-to-arrest-gst-assistant-commissione/">घनबाद

: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को गिरफ्तार करने का आदेश सहित कोर्ट की 4 खबरें एक साथ

प्रदर्शनी व फूड फेस्टिवल

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय की छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी तथा फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया. अतिथियों ने इसका अवलोकन कर छात्राओं के प्रयास व उनकी प्रतिभा की सराहना की.

ये हुए पुरस्कृत

  • विज्ञान प्रदर्शनी : आयेशा शीरीन
  • चित्रांकन (6-8) : लक्ष्मी महतो
  • चित्रांकन (9-12) : जी भूमिका
  • संगीत : युगल माधुरी
  • नृत्य : अंजलि कुमारी
  • समूह नृत्य : सोनाली लोहार एवं टीम
  • समूह गीत : उमा नाग एवं टीम
  • सर्वाधिक उपस्थित : मोहिनी कुमारी, प्रीति सिंह, सुनीता बेहरा
  • उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन : साक्षी कुमारी, अंजलि सिंह चौहान, जानवी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही