Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: जुगसलाई में खाद्य सामग्री देने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई एमई स्कूल रोड पावर हाउस के पास रहने वाले मनोज कुमार शर्मा ने जुगसलाई थाने में 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक मामला कानपुर आश्रय अपार्टमेंट बी-3 के रहने वाले ज्ञानेंद्र लावन्या के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.  मामला खाद्य सामग्री में 18 लाख रुपये की हेरा-फेरी करने का है. मनोज शर्मा को जब जांच के बाद पता चला कि 18 लाख रुपये का माल कम है, तब पहले तो मामले को आसानी से सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन जब मामला हाथ से निकल गया तब जुगसलाई थाने तक पहुंचा. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-eyes-on-mumbais-tappebaaz-gang-in-the-robbery-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट में मुंबई के टप्पेबाज गैंग पर पुलिस की नजर

दस दिनों के भीतर ही की गयी है धोखाधड़ी

पूरा मामला 8 नवंबर 2019 से लेकर 18 नवंबर 2019 के बीच की है. जुगसलाई एमई स्कूल रोड के रहने वाले मनोज शर्मा खाद्य सामग्रियों का कारोबार करते हैं. घटना के दिन उन्होंने कामपुर से खाद्य सामग्रियों को मंगवाया था. माल वहां से जुगसलाई में उतार दिया गया था, लेकिन जांच में माल को कम पाया गया. इसके बाद पूरा मामला पेचिदा हो गया. जब मनोज शर्मा ने कानपुर के ज्ञानेंद्र लावन्या से संपर्क किया तब उन्होंने साफ कह दिया कि वहां से पूरा सामान भेजा गया था. उनकी ओर से किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं की गयी है. अंततः 10 मई को मामला जुगसलाई थाने में दर्ज कराया गया. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-leader-murder-case-even-after-16-days-the-police-could-not-disclose-the-reason-for-the-murder/">JMM

नेता हत्याकांड : 16 दिन बीत जाने के बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पायी पुलिस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही