Search

 
 
 

जमशेदपुर : पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर कर ली 7.62 लाख की ठगी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : भुईयांडीह निवासी चंचल सेन को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर साइबर ठगों ने 7.62 लाख की ठगी कर ली. इस संबंध में चंचल ने साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. चंचल ने शिकायत में बताया है कि उसका खाता बंगलौर के एक्सिस बैंक कोरमांगला ब्रांच में है. 20 मार्च को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से मैसेज आया. मैसेज में सोशल मीडिया पर जॉब करने के बारे में लिखा गया था. उस नंबर पर कॉल करने पर उसे बताया गया कि इंस्टाग्राम में सेलिब्रिटी और ब्लॉगर को फॉलो करना है जिसके लिए प्रतिदिन दो से तीन हजार रुपए दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-fraud-of-one-lakh-from-a-girl-by-making-a-fake-app-of-blue-dart/">जमशेदपुर

: ब्लू डार्ट का फर्जी ऐप बनाकर युवती से एक लाख की साइबर ठगी

टास्क पूरा करने पर मिलते थे रुपए

चंचल ने पुलिस को बताया कि उसे हर दिन एक टास्क दिया जाता था. टास्क पूरा करने पर पहली बार 210 रुपए दिए गए. आगे का टास्क देने के लिए 2500 रुपए की मांग की गई जिसे उसने गूगल पे के माध्यम से भेज दिया. इसके साथ ही टास्क पूरा करने पर 3,430 रुपए प्राप्त हुए. इसके बाद ठगों ने कई बार में कुल 7.62 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवाए जो वापस नहीं मिले. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही