Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : माताजी आश्रम हाता में बंगला भाषा की निः शुल्क पढ़ाई शुरु

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : अक्षय तृतीया के पुण्य मौके पर रविवार से माताजी आश्रम हाता में बंगला भाषी लोगो को बंगला भाषा सिखाने के लिए कक्षा की शुरूआत की गई. आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल ने सभी छात्रों का कक्षा में स्वागत किया तथा बंगला भाषा सिखने की इच्छा जताने के लिए धन्यवाद दिया. आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने बंगला भाषा सिखाने के लिए वर्णमाला से कक्षा की शुरूआत की. इस दौरान बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी गई. उन्होंने कहा कि  नैतिक शिक्षा के बिना चरित्र का निर्माण नहीं हो सकता है.  न ही कोई ब्यक्ति एक अच्छा इंसान और नागरिक बन सकता है. उन्होंने सभी को अपनी अपनी मातृभाषा सिखने और मातृभाषा को बचाकर रखने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-subject-wise-data-of-girl-students-regarding-minor-paper-in-mid-semester-examination-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में मिड सेमेस्टर की परीक्षा में माइनर पेपर को लेकर विषयवार छात्राओं का डाटा नहीं

प्रत्येक रविवार को होगी दो घंटे की कक्षा

सुनील कुमार डे ने बताया कि बंगला भाषा एक समृद्ध भाषा है. इसका प्रचार-प्रसार के लिए इच्छुक लोगों को निः शुल्क सिखाने का निर्णय लिया गया है. पहले दिन की कक्षा में बच्चों में बांग्ला भाषा शिखने के प्रति उत्साह देखा गया. कहा कि प्रत्येक रविवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे (दो घंटे) निःशुल्क कक्षा रोगी. पहले दिन कक्षा में निशा भकत, रिया मदक, प्रियंका मदक, ऋतु राय, बेबी रानी सरदार,चेतन मंडल, सुदीप कुमार मंडल, अभिषेक मंडल, अम्बिका मरल, द्वाणिका मरल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sengel-unity-prayer-meeting-organized-in-karandih-former-mp-salkhan-murmu-participated/">जमशेदपुर

: करनडीह में सेंगेल एकता प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू हुए शामिल  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही