Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस बीएड कॉलेज में फ्रेशर्स डे, अंकुर कुमार मिस्टर व पम्मी कुमारी मिस फ्रेशर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कदमा स्थित डीबीएमएस बीएड कॉलेज में शनिवार को बीएड सत्र 23-25 के छात्रों के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज के सीनियर (सत्र 22-24) छात्रों की ओर से किया गया. डीबीएमएस कॉलेज के अध्यक्ष बी चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव उषा रामानाथन, गवर्निंग बॉडी सचिव सतीश सिंह एवं उप प्राचार्य डॉ मोनिका उप्पल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fourth-prabhat-pheri-took-place-on-the-357th-birth-anniversary-of-shri-guru-gobind-singh/">जमशेदपुर

: श्री गुरु गोविंद सिंह के 357वें जन्म दहाड़े पर निकली चौथी प्रभात फेरी
नए छात्रों का स्वागत टीका लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया. नए छात्रों द्वारा रैम्प वाक, सोलो डांस एवं अंताक्षरी जैसे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. इसमें मिस्टर फ्रेशर्स अंकुर कुमार एवं मिस फ्रेशर्स का खिताब पम्मी कुमारी को दिया गया. इस अवसर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही