Search

 
 
 

जमशेदपुर : कृष्ण-सुदामा की मित्रता समाज के लिये मिसाल है- पं. श्याम सुंदर शास्त्री

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कीताडीह में श्रीश्री शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के सातवें दिन बनारस के व्यास पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने श्री कृष्ण भक्त बाल सखा सुदामा चरित्र और सुखदेव जी की ओर से परीक्षित जी को दिये गये उपदेश का वर्णन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता समाज के लिए एक मिसाल है. सुदामा के आने की खबर सुनकर श्री कृष्ण व्याकुल होकर दरवाजे की तरफ दौड़ते हैं. श्रीकृष्ण अपने बाल सखा सुदामा की आवभगत में इतने विभोर हो गये कि द्वारका के नाथ हाथ जोड़कर औरंग लिपट कर जल भरे नेत्रों से सुदामा का हाल चाल पूछने लगे. इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मित्रता में कभी धन-दौलत आड़े नहीं आती. अपनी इंद्रियों को जो दमन कर ले वही सुदामा है. सुदामा की मित्रता भगवान के साथ नहीं स्वार्थी उन्होंने कभी उनसे सुख साधन या आर्थिक लाभ प्राप्त करने की कामना नहीं की लेकिन सुदामा की पत्नी की ओर से पोटली में भेजे गए चावल ने भगवान श्रीकृष्ण से सारी हकीकत बयान कर दी. प्रभु ने बिन मांगे सुदामा को सब कुछ प्रदान कर इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-arrested-for-selling-brown-sugar-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर बेचते युवक को दबोचा

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजकुमार सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, जिला परिषद कविता परमार, आजसू  के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हेमेंद्र जैन और महामंत्री नितिन झा पहुंचे हुये थे और आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, संदीप शर्मा बॉबी, अशोक मिश्रा, शशि यादव, वीरेंद्र यादव, सुशील सिंह, दिनेश अग्रवाल, महावीर शर्मा, रमेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, संतोष प्रसाद, सुरेश यादव, पंकज प्रसाद, उमेश कुमार, राजू रजक, बबलू यादव एवं भारी संख्या में कीताडीह वासी उपस्थित थे. कथा में मुख्य यजमान विशाल तिवारी और मनोज चंद्रवंशी मौजूद थे. रविवार की सुबह 7 बजे हवन होगा. उसके बाद भागवत का नगर भ्रमण होगा. दोपहर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gaurav-bagadiya-of-jyoti-jewelers-commits-suicide-by-drinking-acid-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में ज्योति ज्वेलर्स के गौरव बागड़िया ने एसीड पीकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही